चेन्नई , अप्रैल 11 -- दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 18वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और हम चेन्नई सुपर किंग्स को कम स्कोर पर रोककर रन चेज़ करना चाहेंगे। ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शानदार है। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। नीतीश राणा और विप्रज निगम की जगह आक़िब नबी और आशुतोष शर्मा खेलते नजर आएंगे।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा अगर मैं भी टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी ही करता। हालांकि पहले बैटिंग करना भी 50-50 फ़ैसला हो सकता है। हमारी बैटिंग इस वक्त अच्छा कर रही है। ब्रेविस का आना शानदार है। इसके अलावा मैट हेनरी की जगह आज गुरजपनीत खेलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित