नयी दिल्ली , नवंबर 01 -- दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत संधू ने राष्ट्रीय राजधानी की विरासत से लोगों को जोड़ने की दिशा में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को 14 नवंबर को संजय वन में एक 'गाइडेड हेरिटेज वॉक' आयोजित करने का निर्देश दिया है।

यह हेरिटेज वॉक भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) दिल्ली चैप्टर के सहयोग से आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि यह इस श्रृंखला की दूसरी वॉक होगी। इस गाइडेड टूर के जरिए लोगों को इस इलाके के समृद्ध इतिहास को जानने और यहां मौजूद ऐतिहासिक संरचनाओं के महत्व को समझने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये (साथ में जीएसटी) का शुल्क रखा गया है।

ये संरचनाएं दिल्ली के शुरुआती मध्यकालीन इतिहास और इसकी सबसे पुरानी किलेबंद राजधानी के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। पहले ये काफी उपेक्षित हालत में थीं लेकिन अब डीडीए ने इनके संरक्षण और जीर्णोद्धार का काम किया है, ताकि इन्हें सुरक्षित रखा जा सके और लोगों की यहां तक पहुंच आसान हो सके। डीडीए ने हाल ही में 'छोटे किले' का संरक्षण भी किया है। यह 'एलजी रॉक कैफे' के पास स्थित है, जहां रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उपराज्यपाल संधू के मार्गदर्शन में डीडीए ने आईएनटीएसीएच (दिल्ली चैप्टर) के साथ छह महीने का एक समझौता किया है। इसके तहत डीडीए के हेरिटेज और ग्रीन स्पेस (हरित क्षेत्रों) में 6 महीने तक 'गाइडेड हेरिटेज और नेचर वॉक' आयोजित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित