नई दिल्ली , मार्च 26 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में दिल्ली सरकार के बजट और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गुरुवार निशाना साधते हुए कहा कि 1.03 लाख करोड़ रुपये के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को 13,034 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बावजूद राजधानी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।
श्री यादव ने कहा कि उसी तरह शिक्षा के लिए 19,326 करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद शिक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित