सिरसा , नवंबर 1 -- हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का बड़ा जनआंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते आक्रोश का प्रमाण है।
सुश्री सैलजा ने कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड सहित देशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने साबित कर दिया है कि जनता अपने मतदान के अधिकार को लेकर जागरूक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद है। मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर उठ रहे सवालों का सरकार को पारदर्शिता से जवाब देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित