नयी दिल्ली , सितंबर 23 -- अधिवक्ता परिषद की दिल्ली उच्च न्यायालय इकाई ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से बुधवार को उच्च न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संरक्षक एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एमसी गर्ग ने शिविर का उद्घाटन किया। न्यायमूर्ति सांबरे ने शिविर में सबसे पहले रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित