पंचकूला , अगस्त 05 -- उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कई दिनों तक वर्षा, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में कही कहीं तेज बारिश और कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

बुधवार सुबह जारी अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में पांच से 11 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में आज और कल अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के शेष भागों में छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में पांच अगस्त तथा नौ से 11 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में आज से 11 अगस्त तक तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में आज और कल अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में आज से 11 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। राज्य में छह से 11 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, जबकि आज कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज और कल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से सात अगस्त, पूर्वी राजस्थान में सात से नौ अगस्त तथा पश्चिमी राजस्थान में नौ अगस्त को अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान में पांच से 11 अगस्त तथा पश्चिमी राजस्थान में सात से नौ अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अनुमान है।

आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, पूर्वी राजस्थान में गुरुवार तथा नौ से 11 अगस्त और पश्चिमी राजस्थान में सात से नौ अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज तथा पूर्वी राजस्थान में सात और आठ अगस्त को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

देश के अन्य हिस्सों में पश्चिमी मध्य प्रदेश में छह से आठ अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में छह से नौ अगस्त, विदर्भ में आज तथा छत्तीसगढ़ में आज से 11 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज तथा कल और आठ अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में आज और आठ अगस्त, तथा छत्तीसगढ़ में आज से आठ अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में सात अगस्त तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में छह और सात अगस्त को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित