नयी दिल्ली , अगस्त 04 -- चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली और महाराष्ट्र में इस समय चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम को संशोधित करते हुए, मतदाता गणना फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा कर 17 अगस्त कर दी और इन दोनों राज्यों की नयी सूची के प्रकाशन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 27 अक्टूबर कर दी गयी है।

आयोग ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि यह निर्णय दिल्ली और महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्तों (सीईओ) के अनुरोध पर किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली और महाराष्ट्र में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जा कर मतदाताओं के गणना-प्रपत्र भरवाने की 30 जून से चल रही प्रकिया अब 17 अगस्त तक चलेगी।

संशोधित सूची का मसौदा 24 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। मसौदा सूची पर दावे और आपत्तियां 24 अगस्त से 23 सितंबर तक दर्ज करायी जा सकेंगी।

प्राप्त दावे और आपत्तियों पर नोटिस जानी करने और उनपर सुनवाई कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया 24 अगस्त को दावे और आपत्तियों प्राप्त करने का दौर शुरू होने के साथ ही शुरू कर दी जाएगी। नोटिस और निस्तारण का यह दौर 24 अगस्त से 22 अक्टूबर तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित