उदयपुर , मार्च 31 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की मंगलवार को कुशलक्षेम पूछी।
श्री दिलावर उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल पहुंचकर श्री हेमंत मीणा की कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक फूल सिंह मीणा भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है श्री मीणा अस्वस्थता के चलते उपचार के लिए गीतांजलि अस्पताल में भर्ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित