जयपुर , मार्च 25 -- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा बुधवार को कहा कि प्रभावी 'पेरेंट-टीचर मीटिंग' (पीटीएम) आयोजन से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और साथ ही अभिभावक और शिक्षकों के संवाद से बेहतर परिणाम आएंगे।
श्री दिलावर बुधवार को सरकारी विद्यालयों में मेगा पीटीएम का अवलोकन के बाद गोनेर स्थित शिक्षा विभाग के राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) औचक निरीक्षण किया और यह बात कही। इस दौरान उन्होंने सीमेट की निदेशक मोनिका बलारा से जानकारी ली और स्कूलों में प्रभावी पीटीएम आयोजन को लेकर ट्रेनिंग मे शामिल करने के निर्देश दिए। सीमेट प्रभावी पीटीएम आयोजन के लिए स्कूल प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण देगा।
इससे पहले श्री दिलावर ने पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गणगौरी बाजार जयपुर पहुंचकर विद्यालय में मौजूद अभिभावकों से चर्चा की और बच्चों से भी मिले। उन्होंने बच्चों के परीक्षा परिणाम का बारीकी से विश्लेषण किया और विषयवार शिक्षकों से भी मिले। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी में भी मेगा पीटीएम का अवलोकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित