कोटा , अगस्त 16 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी नगर में रविवार को वार्ड दर्शन यात्रा शुरु की।
श्री दिलावर ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से यह यात्रा शुरू की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय वार्डवासी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।
इस दौरान वार्ड के स्थानीय लोगों ने मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। श्री दिलावर ने इस दौरान वार्ड में पैदल घूमकर सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी।
इस अवसर पर निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल , पूर्व उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेश काला, नितिन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित