कोटा , जुलाई 26 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को कोटा जिले के चेचट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के विस्तार कार्य का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया ।

तीन करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। कार्यक्रम में कोटा जिला उप प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, मनोज जैन, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, खैराबाद मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांवर लाल मेघवाल, भाजपा नेता नितिन शर्मा,निहारिका चौहान ,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, शंभू सिंह शक्तावत,कौशल बाफना ,पूर्व उप प्रधान सुनील गौतम, भगवत सिंह ,धन कंवर,अतुल शर्मा,विशाल खींची,दिनेश भंडारी,राकेश गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील राठौर, कोटा के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, डॉ नरेंद्र नागर,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार मीणा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रामप्रसाद बनासिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्री दिलावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पहुंचने पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र नागर,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार मीणा, सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ राम प्रसाद बनासिया ने स्वागत अभिनंदन किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित