जयपुर , मई 15 -- राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में की गई बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब उनके शासन में लगातार पेपर आउट हो रहे थे तब उन्हें सांप सूंघ गया था।

श्री दिलावर ने शुक्रवार रात अपने बयान में नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस शासन में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही थी तब ये सभी लोग उसका मजा लूट रहे थे और धन कमा रहे थे। ऐसे समय पर श्री डोटासरा और श्री जूली कहां थे।

श्री दिलावर ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पेपरलीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखती है। इसलिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस शासन के समय हुए पेपरलीक पर कार्यवाही की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित