कोटा , मई 30 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिले में रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की दरा नाल में अंडरपास निर्माण के दौरान हुए हादसे में रेलवे के इंजीनियर पंकज झा और प्रभात सिंह की असामयिक मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
श्री दिलावर ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि हादसा दर्दनाक है जिसके कारण हमने रेलवे के दो प्रतिभाशाली एवं होनहार अभियंताओं को खो दिया है।
उन्होंने कहा कि रेलवे पूरे हादसे की जांच कर रहा है जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ रेलवे कार्रवाई करेगा। वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ है। उन्होने ईश्वर से परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित