बारां , जून 08 -- राजस्थान में जयपुर में पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर शासन सचिवालय स्थित मंत्री कार्यालय से 10 जून को राज्य की ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन माध्यम से जन सुनवाई करेंगे।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी ने सोमवार को बताया कि जिले में मध्याह्न 12 बजे पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई में जन सुनवाई का ऑनलाइन कार्यक्रम होगा। जिसमें स्थानीय निवासियों की समस्याओं की सुनवाई कर मंत्री दिलावर द्वारा निस्तारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित