जयपुर , जून 02 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को यहां राजधानी जयपुर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।

श्रीमती दिया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर यह जनसुनवाई की जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, अतिक्रमण सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए लोगों ने अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।

श्रीमती दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित