जयपुर , फरवरी 15 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को जयपुर में विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शिव परिवार एवं बाबा रामदेव की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया।
श्रीमती दिया कुमारी ने नींदड़ मोड़ स्थित रविदास कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और बाबा रामदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री का उनका स्वागत भी किया।
इस मौके उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान शिव त्याग, तप और शक्ति के प्रतीक हैं जबकि बाबा रामदेव लोक आस्था, सेवा और समानता के संदेशवाहक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित