जयपुर , फरवरी 15 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमती दियाकुमारी ने जयपुर स्थित सिटी पैलेस परिसर में श्री राजराजेश्वर महादेव पूजा-अर्चना की और कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आस्था, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भगवान शिव की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी प्रार्थना है।

मंदिर में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित