जयपुर , मई 20 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को यहां निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की ओर से तीन से छह आयुवर्ग के बच्चों को आंगनबाड़ियों पर कॉन्फेड के माध्यम से दी जाने वाली हॉट कुक्ड मील (एचसीएम) उपमा प्रीमिक्स रेसिपी के स्थान पर न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स के सैंपल को पकाकर तैयार की हुई रेसिपी का स्वाद परीक्षण किया।

श्री दिया कुमारी ने उपमा प्रीमिक्स रेसिपी के स्थान पर राजस्थान की पृष्ठभूमि में उक्त न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स को बच्चों के स्वाद अनुरूप प्रतीत होना बताया। उन्होंने कॉन्फेड के माध्यम से प्रस्तुत न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स रेसिपी को बच्चों को दिए जाने के लिए विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कॉन्फेड को भी कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ियों पर नाश्ते में दिए जा रहे मुरमुरे के स्थान पर भी वर्तमान दरों के तहत ही अन्य बेहतर पौष्टिक विकल्प प्रस्तुत किये जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित