जयपुर , अप्रैल 23 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया और उन्होंने भगवान परशुराम का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। यह शोभायात्रा जलेब चौक से शुरू होकर परकोटे क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम जयंती पर इस प्रकार की शोभायात्रा का आयोजन गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होकर यात्रा को रवाना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और समाज के लोगों का जुड़ाव हमेशा सराहनीय रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित