जयपुर , अक्टूबर 23 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को यहां विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या सत्रह में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना।

इस दौरान जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया और श्रीमती दिया कुमारी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के बाद उपमुख्यमंत्री ने झोटवाड़ा पुलिया के नीचे वार्ड नंबर 17 में लता सर्किल से रेलवे लाइन तक लगायी गई स्ट्रीट लाइट का बटन दबाकर शुभारंभ किया । स्ट्रीट लाइट शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित