भरतपुर , जुलाई 29 -- राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगी।

प्रशासनिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दिया कुमारी जयपुर से प्रस्थान करके दोपहर एक बजे भरतपुर जिले के ऊँचा नगला पहुंचेंगी। यहां वह संत रविदास कलश वंदन कार्यक्रम में सहभागिता करके श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी और कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगी।

सू्त्रों ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत दिया कुमारी दोपहर दो बजे ऊँचा नगला से जयपुर के लिए रवाना हो जायेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित