जयपुर , अप्रैल 10 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजधानी जयपुर में शुक्रवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 23.50 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
श्रीमती दियाकुमारी ने विद्याधर नगर मंडल की वार्ड संख्या दो में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते हुए इन कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और युवाओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता "राष्ट्र प्रथम" की भावना के साथ निरंतर सेवा और समर्पण के मार्ग पर अग्रसर है वही उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित