जयपुर , मार्च 12 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के मुरलीपुरा में राजस्थान पेंशनर समाज, उप शाखा मुरलीपुरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और वरिष्ठ पेंशनधारकों का सम्मान किया।

इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने वरिष्ठ पेंशनधारकों को सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव, समाज और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान तथा उनके जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और यही मूल्य समाज को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में "स्मारिका विमोचन, 90 एवं 75 वर्षीय पेंशनर्स का सम्मान तथा वार्षिक अधिवेशन" आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित