राजसमंद , मई 06 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांगठ कलां में लगभग 70 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के जीवन को सरल, सुलभ और बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

कार्यक्रम में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी, राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, जिला कलेक्टर अरुण हसीजा एवं अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इससे पहले श्रीमती दिया कुमारी ने मंगलवार को नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के रेलमगरा में 4.93 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गौण मंडी का लोकार्पण किया और कुल 9.98 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित