जयपुर , मार्च 26 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उनके विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में ढेहर के बालाजी स्थित रेलवे स्टेशन के नवीन प्रवेश द्वार एवं गणेश मंदिर के पास नवीन फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन के दूसरी दिशा झोटवाड़ा थाना रोड़ की तरफ नवीन प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन निर्माण तथा खातीपुरा के गणेश मंदिर और लाल मंदिर रोड़ पर (एफओबी) के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने से इन विकास कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, यातायात सुगम होगा तथा स्थानीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित