चित्तौड़गढ़ , अक्टूबर 19 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर श्रमती दियाकुमारी ने प्रार्थना की कि श्री सांवलिया सेठ की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे। साथ ही राजस्थान निरंतर विकास, प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित