प्रयागराज , मई 31 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के झूंसी इलाके मैं कल दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर को झूंसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।झूंसी थाना पुलिस ने सिटी जोन के शिवकुटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

शनिवार को काले रंग की स्कॉर्पियो से आकर दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांटेड मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर को 24 घंटे के अंदर योगी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल 32 बोर व 1 अवैध खोखा कारतूस भी बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त का झूंसी के पवन गोस्वामी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने झूंसी के तिरंगा चौराहे पर की फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी,हिस्ट्रीशीटर ने कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी थी,हिस्ट्रीशीटर फायरिंग कर मौके से फरार हो गया था,हिस्ट्रीशीटर के दंबगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित