बेगूसराय , अक्टूबर 18 -- बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना का विस्तार हुआ है तथा बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने का कैबिनेट का निर्णय ऐतिहासिक है।
श्री सरावगी ने आज बेगूसराय के बलिया स्थित विवेक हॉल में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सर्वेश कुमार के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से दोनों प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने चुनाव के अंतिम चार दिनों में जनसंपर्क अभियान तेज करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित