अल्मोड़ा , फरवरी 25 -- उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के भिकियासैंण विकासखंड में दिगम्बर सिंह को ब्लॉक प्रमुख नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के 10 फरवरी को निधन के बाद से यह पद खाली था।

विकासखंड का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को विकासखंड कार्यालय में सादे समारोह के बीच उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने दिगम्बर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी सहित सतीश पाण्डेय, प्रताप सिंह, जगत सिंह, हीरा सिंह, सुरेन्द्र कुमार, ललित तड़ियाल, राजेंद्र राम, चन्द्र किशोर, ब्रजेश गहतोड़ी, अभिषेक कुमार, गोपाल ध्यानी और सत्येन्द्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद दिगम्बर सिंह ने कहा कि वे विकासखंड में चल रही योजनाओं को गति देने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने दिवंगत ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थायी व्यवस्था होने तक कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख विकासखंड के सभी प्रशासनिक और विकास कार्यों का संचालन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित