प्रतापगढ़ , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को विकास भवन सभागार व्यापारी कल्याण दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े 10 उत्कृष्ट करदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।

मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सम्मानित करदाताओं को "प्रतापगढ़ के भामाशाह" की संज्ञा देते हुए कहा कि व्यापारी समाज प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, उदारता, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा की अनुपम मिसाल है। ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर ईमानदारीपूर्वक कर अदा करने वाले व्यापारियों को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित