श्रीगंगानगर , जून 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीबिजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 75 वर्षीय वृद्ध के हत्या के आरोप में उसके पोते दीपू उर्फ दीपक (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक जयवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि श्री विजयनगर के वार्ड नंबर 18 निवासी दीपक को कल देर रात हिरासत में ले लिया गया। उसने सोमवार को घर में ही अपने दादा मनफूल की मुंह को कंबल से दबाकर और साफे से गला घोट कर हत्या कर दी थी।

जांच अधिकारी के अनुसार दीपक नशा करने का आदी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित