उदयपुर , मार्च 19 -- राजस्थान में उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने गुरुवार को ईद उल फ़ित्र का पर्व हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाया।
ईद उल फ़ित्र के अवसर पर शहर के बोहरा बाहुल्य इलाकों बोहरवाड़ी, खारोल कॉलोनी, फतहपुरा, नीमच खेड़ा, चमनपुरा, खांजीपीर में ईद की चहल पहल रही, इस अवसर पर समाज की मस्जिदों में ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज भी अदा की गई।
दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया की सुबह सात बजे रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, पुला और खानपुरा में ईद उल फ़ित्र की नमाज के बाद अपने मुल्क की अमन चैन और शांति की दुआ की गई।
दाऊदी बोहरा जमात के सचिव फ़िरोज़ हुसैन टीनवाला ने बताया की ईद उल फ़ित्र की नमाज वजीहपुरा में जनाब मुदस्सर अली ज़री वाला रसूलपुरा में जनाब आकिब अली, खारोल कॉलोनी में मुल्ला हाजी सज्जाद हुसैन, चमनपुरा मे हाजी शब्बीर हुसैन रेडीमेड वाला, खानपुरा में हाजी अनीस हीतावाला, पुला में हाजी हातिम अली चाचूलिया वाला ने अदा करवाई।
वहीं ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर बधाइयां दी और सेवइयों से मुंह मीठा करवा कर ईद की मुबारकवाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित