छपरा , अगस्त 25 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मृतका के मायके वालों दरियापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरा दरवेस गांव निवासी पिता दसई महतो ने थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपने पुत्री ललक कुमारी उर्फ लालती देवी(22)का विवाह नारायणपुर पोखरा गांव निवासी संजय महतो से किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। उन्हें उनके पुत्री के ससुराल के पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि उनके पुत्री की हत्या कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये हैं।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित