भरतपुर , मई 13 -- राजस्थान में करौली जिले के सपोटरा थाना क्षेत्र में लोहलड़ी गांव में आबकारी विभाग ने दबिश देकर 10 हजार लीटर वॉश नष्ट किया है और मौके से तैयार अवैध हथकड़ शराब बरामद की है।

विभागीय सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लोहलड़ी गांव में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी, हिंडौन एवं करौली वृत्त के आबकारी निरीक्षक, आबकारी थाने का जाप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आबकारी विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित