मुरैना , मार्च 2 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के चिन्नोनी थाना क्षेत्र में उधारी के दस रुपये मांगने को लेकर दो राठौर परिवारों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष से दुकान से खरीदी गई दस रुपये की उधारी चायपत्ती के पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और लाठी-डंडे चलने लगे।

घटना में एक महिला सहित दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित