कानपुर , जनवरी 27 -- कानपुर-सागर हाईवे से धर्मपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित रेलवे समपार संख्या-71 (किमी 1405/18-19) पर रेलवे यातायात सुरक्षा की दृष्टि से मरम्मत कार्य किया जाएगा। यह कार्य 28 जनवरी को प्रातः छह बजे से शुरू होकर छह फरवरी को सायं छह बजे तक चलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान रेलवे समपार संख्या-71 को कुल दस दिनों के लिए यातायात के लिये अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। यह कार्य रेलवे ट्रैक की मजबूती और सुरक्षित रेल संचालन के लिए आवश्यक बताया गया है।

रेल प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मरम्मत अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार संख्या-70 एवं एलएचएस (सब-वे)-71 का उपयोग करें, ताकि आवागमन में असुविधा से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित