शहडोल , अप्रैल 17 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम बरई में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा में दो विषयों में पूरक आने पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की पहचान टिंकल सिंह कंवर के रूप में हुई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद वह मानसिक रूप से व्यथित थी।

आज सुबह उसका शव कुएं में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित