हैदराबाद , मार्च 04 -- हैदराबाद के कक्षा 10 के एक छात्र ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने जन्मदिन के लिए बचाए गये रुपयों का उपयोग अपनी छोटी बहन को 'गार्डासिल 9' टीका उपहार में देने के लिए किया, जो सर्वाइकल कैंसर और अन्य संबंधित बीमारियों से बचाता है।
छात्र ने अपनी गुल्लक में 15,000 रुपये जमा किए थे और अपनी 12 वर्षीय बहन को टीके की पहली खुराक दिलाने के लिए 10,000 रुपये खर्च किए। वह मई में लगने वाली दूसरी खुराक का खर्च भी खुद उठाने की योजना बना रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित