मुंबई , अगस्त 27 -- िजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा 'राणाबाली' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही 'राणाबाली' को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक, किरदारों की झलक और संगीत से जुड़े अपडेट पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा चुके हैं। अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज डेट की घोषणा की है।
जारी पोस्टर में विजय देवरकोंडा इंटेंस और रॉ पीरियड लुक में नजर आ रहे हैं। आग और धुएं से भरे माहौल के बीच वह हाथ में भारी घुमावदार हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "हमारे इतिहास का सबसे अंधकारमय अध्याय इस अक्टूबर में खुलेगा।"ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है। दशहरे के आसपास फिल्म की रिलीज को देखते हुए इसके विषय और रिलीज का समय एक-दूसरे से जुड़ा नजर आता है।
'राणाबाली' में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। दोनों कलाकार एक बार फिर साथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।
राहुल संकृत्यायन निर्देशित इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है। अजय-अतुल ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित