नैनीताल , अक्टूबर 21 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले की चोरगलिया पुलिस ने विजयादशमी के मौके पर अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 220 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरगलिया थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में विजयादशमी के मौके पर मंगलवार रात को जालाघाट में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वन बैरियर के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 220 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह (35) निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित