मऊ , जून 27 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को अपने घर से दवा लेने जा रही एक बीमार महिला को सड़क पर मिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी महिला निर्मला देवी (50) अपने लिए दवा लेने जा रही थी। महिला अपने गांव के बाहर कोठीया मोड सड़क पर पहुंची थी। तभी पीछे से मिट्टी लगे तेज गति से आ रहे डंपर ने महिला को टक्कर मार दी। इस टक्कर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक डंपर सहित फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित