पौड़ी , अगस्त 20 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल के धुमाकोट क्षेत्र के घोड़पाल गांव से दवाई लेने गई महिला के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता फैल गई।
सूचना मिलने पर धुमाकोट पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गुरुवार मारचूला, रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया है ।
पुलिस के अनुसार घोड़पाल निवासी एक व्यक्ति ने 19 अगस्त को थाना धुमाकोट में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी पूजा देवी 17 अगस्त की सुबह दवाई लेने के लिए बीरोंखाल गई थीं लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन और पूछताछ की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित