फिरोजाबाद , सितंबर 16 -- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दलित समाज की महिला अंजलि की मौत के मामले में उसकी चिता की राख से लोहे की छेनी मिलने से बुधवार को नया विवाद जुड गया। फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
शिकोहाबाद की ग्राम लभौआ में पुलिस द्वारा गौरव कुमार को पकड़ने के दौरान उसकी गर्भवती पत्नी अंजलि से धक्का मुक्की के दौरान गिरने से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। शव का डॉक्टरो के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार को जब परिजन चिता की राख एकत्रित करने के लिए शमशान गए थे वहां उन्होंने उसकी खोपड़ी के पास एक लोहे की छेनी मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक टीम के पास पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य जमा किए गए। संभवता पोस्टमार्टम करने वाली मेडिकल टीम की लापरवाही हो सकती है । वही परिजनों का कहना है कि जब मेडिकल टीम द्वारा शरीर में लोहे की छेनी छोड़ने की लापरवाही की जा सकती है तो हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी कैसे भरोसा कर सकते हैं।
परिजनो द्वारा पुलिस पर लापरवाही के कारण हत्या का आरोप लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। संबंधित मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक जय हिंद गुप्ता द्वारा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित