भरतपुर , जुलाई 14 -- राजस्थान में डीग जिले के चौकीपुरा गांव में एक दलित की हत्या के मामले को लेकर मंगलवार को शव के साथ बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों के पुलिस थाने पर किये जा रहे प्रदर्शन से हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकीपुरा गांव में दो दिन पहले नामजद आरोपियों द्वारा की गयी मारपीट में गम्भीर रूप से घायल धर्मवीर जाटव की उपचार के दौरान जयपुर एसएमएस अस्पताल में मंगलवार को मौत हो जाने से आक्रोशित दलित समाज के लोग मृतक के परिजनों के साथ हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुम्हेर थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे है।

पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से उन्हें समझाने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन परिजन एवं दलित समाज के लोग हत्या के आरोपी तीन लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित