अलवर , जून 21 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता की दादी ने रविवार को मामला दर्ज कराते हुए बताया कि पुत्र की मौत होने पर उसकी अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के लोग गंगा नदी पर गये हुए थे, तभी 20 जून को रात्रि करीब 12 बजे घर में सो रही उसकी पोती काे गांव के ही दो लोग जबरन उठाकर ले गये। किशोरी को वे पास ही के एक खेत में ले गये, वहां दो लोग और मौजूद थे। चारों ने मिलकर उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित