भरतपुर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में ततामढ़ गांव में बुधवार को दलित समाज के लोगों पर हमला करने के बाद तनाव की स्थिति को देखते गुरुवार को गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली बार बाबा साहब की जयंती निकाल रहे दलित समाज के लोगों पर कुछ लोगों ने हमला किया। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मामले को शान्त करा दिया, लेकिन लाठी डंडे, फरसे से लैस आरोपियों ने बुधवार को दलित समाज के लोगो के घरों पर हमला करके घरों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित