धर्मशाला , फरवरी 08 -- 14वें दलाई लामा कभी भी विवादित जेफ़री एडवर्ड एपस्टीन से नहीं मिले है।

दलाई लामा के कार्यालय ने रविवार को हाल की मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट को "झूठा और बेबुनियाद" बताया, जिनमें तिब्बती आध्यात्मिक नेता को विवादित जेफरी एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश की गई थी।

दलाई लामा के कार्यालय से जारी एक बयान में साफ किया गया कि परम पावन कभी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिले और न ही उन्होंने किसी को अपनी ओर से उनसे मिलने या बातचीत करने के लिए अधिकृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित