चंडीगढ़ , अप्रैल 21 -- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने मंगलवारको आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा 1300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेने की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कर्ज दिल्ली नेतृत्व के खर्चों को पूरा करने के लिए लिया गया है।
यहां जारी बयान में डॉ. चीमा ने कहा कि यह चिंताजनक है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक पंजाब पर कुल कर्ज 4.5 लाख करोड़ रूपए तक पहुंच जाएगा और कर्ज-जीएसडीपी अनुपात बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गये हैं कि विकास कार्यों पर कोई खर्च नहीं किया जा रहा, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पंजाब के खजाने का दुरुपयोग अन्य राज्यों में आप के विस्तार और दिल्ली नेतृत्व के चार्टर्ड फ्लाइट्स तथा अन्य खर्चों के लिए किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित