मुंबई , मई 09 -- दर्शन रावल ने आज अपना नया गाना 'ओनली माइन' रिलीज़ किया, जो गहरे और सच्चे प्यार की भावना को दिखाता है।
इस गाने को दर्शन रावल ने खुद गाया और कंपोज़ किया है। इसके बोल उन्होंने सिद्धार्थ अमीर भावसार और यंगवीर के साथ मिलकर लिखे हैं। वहीं, मिर देसाई ने इसका म्यूज़िक तैयार किया है।
दर्शन रावल ने कहा,"यह मेरे बाकी गानों से काफी अलग है। यह एक एक्सपेरिमेंटल और बहुत पैशनेट गाना है। मैंने इसकी धुन बनाई और जब मिर देसाई को सुनाई, तो उन्हें यह बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि यह मेरे पहले के गानों से काफी अलग है। इसके बाद हमने इसे पूरी तरह लाइव रिकॉर्ड करने का फैसला किया।" उन्होंने बताया कि गाने में इस्तेमाल किए गए स्ट्रिंग्स और ड्रम्स भी लाइव रिकॉर्ड किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित