ग्रेटर नोएडा , जुलाई 27 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम भट्टा पुलिया के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी दी उन्होंने बताया कि,डॉयल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम भट्टा पुलिया के पास एक थार गाड़ी नहर में गिर गई है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसी महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि थार गाड़ी में मोहित पुत्र घनेन्द्र, निवासी ग्राम भट्टा, थाना दनकौर, अपनी पत्नी रीना (उम्र लगभग 31 वर्ष) के साथ गांव भट्टा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित